Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Kurukshetra: गर्मी का कहर जारी, खुद को हाइड्रेट एवं सुरक्षित रखे: डॉ. अनेजा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भीषण गर्मी से बचाव के लिए हाइड्रेट रहें: डॉ. अनेजा
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) सीनियर फिजिशियन एवं डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. अनेजा ने बताया कि आजकल जिस तरह रोज गर्मी बढ़ रही है ऐसे में हम सभी के लिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपनी सेहत का ख्याल रखें और गर्मियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना, हल्के कपड़े पहनना और धूप से बचना सबसे ज़रूरी है। आजकल जैसे-जैसे गर्मियों में तापमान बढ़ता है और लू (हीटवेव) से सेहत को गंभीर खतरे होने की संभावना भी बढ़ जाती है तो इसमें डिहाइड्रेशन, गर्मी से थकावट और जानलेवा हीट स्ट्रोक शामिल हैं और बहुत ज्यादा गर्मी हर किसी को प्रभावित करती है, लेकिन बच्चे, बुजुर्ग, बाहर काम करने वाले लोग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को इससे ज्यादा खतरा होता है। डॉ. अनेजा का कहना है कि आप दिन भर खूब पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगी हो, बहुत ज्यादा गर्मी में प्यास लगना कोई भरोसेमंद संकेत नहीं है। एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय, थोड़ी-थोड़ी देर में घूंट-घूंट करके पानी पिएं और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS), छाछ, नींबू पानी या लस्सी पिएं, ताजे फल और जूस का सेवन करें और हीटवेव से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। आजकल की गर्मियों में सेहत का ख्याल रखने के लिए हाइड्रेशन का रखें ध्यान जैसे कि दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं और केवल सादे पानी के अलावा नारियल पानी ,नींबू पानी और खान-पान में हल्का और ताज़ा खाना खाएं, ज्यादा मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचें क्योंकि ये जल्दी खराब हो सकते हैं और पेट की समस्या पैदा कर सकते हैं,दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें और यदि बाहर जाना पड़े, तो सूती (कॉटन) और हल्के रंग के कपड़े पहनें। चेहरे को ढककर रखें और सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल ज़रूर करे और घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों का इस्तेमाल करें, आप घड़े का पानी भी पी सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें जैसे कि बिना खाए बाहर न निकलें और खाली पेट घर से बाहर जाने से बचें, कैफीन से बचें जैसे कि चाय और कॉफी का सेवन कम करें, इनसे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। अंत में डॉ. अनेजा ने बताया कि आप बाहर के जरूरी काम सुबह-सवेरे या शाम के समय ही करें। अगर आपको बाहर निकलना ही पड़े, तो छांव में रहें, चौड़ी किनारी वाली टोपी और धूप का चश्मा पहनें, और अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं। ज्यादा सुरक्षा के लिए छाते का इस्तेमाल करें। थोड़ी-थोड़ी देर में किसी ठंडी जगह पर आराम करें, अपनी गति धीमी रखें और बहुत ज्यादा मेहनत वाला व्यायाम या भारी काम करने से बचें। बच्चों, बुजुर्गों या पालतू जानवरों को कभी भी खड़ी गाड़ी में अकेला न छोड़ें, भले ही कुछ ही देर के लिए क्यों न छोड़ें- क्योंकि गाड़ी के अंदर का तापमान बहुत तेजी से खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है