Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को कराया गया परिचय डेराबस्सी 13 Jan : सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे देश में मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचारों और आदर्शों से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर प्रो. रविंदर सिंह ने “युवा : राष्ट्र का भविष्य” विषय पर संबोधन किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और राष्ट्र की प्रगति युवाओं की सोच, ऊर्जा और कौशल पर निर्भर करती है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत रहे हैं। उनका मानना था कि केवल युवा शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। प्रो. रविंदर सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन को सम्मान देते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1984 में उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसका पहला आयोजन 12 जनवरी 1985 को किया गया था। उन्होंने 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में दिए गए स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण का भी उल्लेख किया, जिसने विश्व मंच पर भारत की आध्यात्मिक पहचान को मजबूती दी। कार्यक्रम में लगभग 30 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम युवा शिक्षा और रोजगार पर आधारित बताई गई, जिसमें युवाओं में नवाचार और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।