Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी फ्लाईओवर के नीचे रखी मूर्ति को नुकसान, परिषद अधिकारियों के खिलाफ लोगों में रोष डेराबस्सी 13 Jan : फ्लाईओवर के नीचे स्थापित की गई महाभारत के वीर योद्धा अभिमन्यु की प्रतिमा उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रतिमा की इस हालत को लेकर स्थानीय लोगों में नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीने पहले फ्लाईओवर के नीचे खुले स्थान पर अभिमन्यु की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी, लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं किया गया। पहले परिषद अधिकारियों की ओर से यह दावा किया गया था कि अभिमन्यु के हाथ में पकड़े गए रथ के पहिए का आकार छोटा होने के कारण उसे बदला जाना है, इसी वजह से उद्घाटन टाल दिया गया। हालांकि, प्रशासन की लापरवाही के चलते प्रतिमा महीनों तक धूल-मिट्टी में पड़ी रही, जिससे अब उसका एक हाथ भी क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रतिमा के हाथ में लगाए गए पहिए को लोहे की तार से बांधा गया था, जिसके कारण उंगलियां टूट गई हैं। क्षतिग्रस्त हाथ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा जिस चबूतरे पर प्रतिमा स्थापित की गई है, वहां लगी टाइलें भी उखड़कर गिरने लगी हैं। शहरवासियों का कहना है कि उद्घाटन से पहले ही प्रतिमा को नुकसान पहुंचना सरकारी धन की बर्बादी को दर्शाता है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि केवल पहिए के आकार को लेकर उद्घाटन रोके रखना समझ से परे है, जबकि प्रतिमा की सुरक्षा और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस संबंध में जब नगर परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है तो यह गंभीर विषय है और इसकी जांच करवाई जाएगी।