Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सुरक्षित और मानक खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों के तहत, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) पंजाब ने पूरे राज्य में दो दिवसीय व्यापक पनीर सैंपलिंग अभियान चलाया। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों और एफडीए पंजाब के कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ की निगरानी में सोमवार और मंगलवार को चलाए गए इस अभियान के तहत डेयरी सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे राज्य की स्थानीय डेयरियों की जांच की गई, जिसके दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरियों, प्रोसेसिंग यूनिटों और खुदरा दुकानों से पनीर के 211 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लिए गए सैंपलों को किसी भी प्रकार की मिलावट और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लैबोरेटरी में भेजा गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफबीओ) के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना देकर इस मिशन में सहयोग करने की अपील भी की। उल्लेखनीय है कि इस पनीर सैंपलिंग अभियान से पहले एफडीए पंजाब द्वारा 6 और 7 मई 2026 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय दूध सैंपलिंग अभियान भी चलाया गया था। दूध सैंपलिंग अभियान के परिणाम साझा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस दौरान दूध के कुल 204 सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें से 68 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए, जबकि एक नमूना असुरक्षित पाया गया। सप्लाई चेन से मिलावटी दूध को खत्म कर जनस्वास्थ्य की रक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सैंपलिंग अभियान “स्वस्थ और रंगला पंजाब” सुनिश्चित करने के लिए आने वाले हफ्तों में भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की सतर्कता के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए एफडीए कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़, आईएएस ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी (एफएसओ) न केवल कानून लागू कर रहे हैं, बल्कि फूड बिजनेस ऑपरेटरों को स्वच्छता और उचित भंडारण संबंधी तरीकों के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के हित में डेयरी क्षेत्र में उच्च मानकों को बनाए रखना बेहद आवश्यक है।