Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: कंडी क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन पुल : डा. राज कुमार चब्बेवाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बडला चौ, मांझी चौ और भंगी चौ पर बनेंगे 3 ब्रिज, पंजाब सरकार ने फंड किए जारी
सांसद डा. चब्बेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का किया धन्यवाद
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब सरकार द्वारा कंडी क्षेत्र में बेहतर आवाजाई और लोगों को बड़ी सुविधा देते हुए तीन बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा 20 करोड़ रूपए के फंड जारी कर दिए गए हैं। गांव ढाढा में हुए विशाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होशियारपुर से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि ये तीन ब्रिज बडला चौ, मांझी चौ और भंगी चौ पर बनेंगे। जिनका निर्माण कार्य कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। उन्होने कहा कि ये पुल कंडी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सहूलत साबित होंगे, क्योंकि लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि उन्हें ये सुविधा प्रदान की जाए। उन्होने कहा कि जब वो विधायक थे, तब से इन पुलों की मांग चली आ रही थी और अब आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने इस कार्य को अंतिम रूप देते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। कंडी क्षेत्र में मानसून और बारिश के दिनों में इन पुलों की कमी होने के कारण लोगों को दरपेश समस्याओं की बात करते हुए सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि इन पुलों का निर्माण होने के बाद लोगों को हर साल पेश आती समस्याओं का पूर्ण तौर पर समाधान हो जाएगा। उन्होनें कहा कि बडला चौ पर 6.46 करोड़ की लागत से; मांझी चौ पर 5.93 करोड़ की लागत से; भंगी चौ पर 8.11 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण होगा। उन्होनें कहा कि कंडी के ईलावा जिला होशियारपुर में सड़कों का नवीनीकरण बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसके अंर्तगत ज्यादातर सड़कें 18 फीट चौड़ाई वाली बनाई जा रही हैं, ताकि लोगों को आने जाने में किसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े। सांसद डा. चब्बेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के हर वर्ग के हित में काम किया है चाहे औद्योगिक, किसानी, बिजली क्षेत्र, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, सेहत या बुनियादी ढांचे की मजबूती हो। इस मौके पर डा. जतिन्द्र कुमार, सरपंच सुरिन्द्र सिंह, कश्मीरी लाल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।