मोहाली/यूटर्न/20 मई। पंजाब में एनईईटी के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स पेपर देने के दौरान सरकारी बसों में फ्री में जा सकेंगे। इस बारे में सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- कई गरीब बच्चे एनईईटी का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने एनईईटी के बच्चो से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को एनईईटी का पेपर है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में एनईईटी की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी।
---