Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अजनाला नगर पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट की रोक, अधूरी वॉर्डबंदी पर सुनवाई के बाद 26 मई का मतदान टला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/20 मई। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अमृतसर के अजनाला नगर पंचायत चुनावों पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह चुनाव 26 मई को होने वाले थे, लेकिन अब वॉर्डबंदी की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अजनाला नगर पंचायत में वॉर्डों के पुनर्गठन यानी वॉर्डबंदी को लेकर प्रक्रिया अभी अधूरी थी। इसी मुद्दे को लेकर अदालत में याचिका एडवोकेट ब्रिज मोहन औल की ओर से दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि बिना पूरी और सही वॉर्डबंदी के चुनाव कराना नियमों के खिलाफ होगा और इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक वॉर्डबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक अजनाला नगर पंचायत के चुनाव नहीं कराए जा सकते। अदालत के इस फैसले के बाद प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया रोकनी पड़ी है। उम्मीदवारों की चुनावी तैयारियों पर असर इस फैसले का सीधा असर उन उम्मीदवारों पर पड़ा है, जो लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। कई वार्डों में प्रचार अभियान भी शुरू हो चुका था, लेकिन अब अचानक आई इस रोक से राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया है। स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में भी इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे न्यायसंगत बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि चुनाव समय पर होने चाहिए थे ताकि विकास कार्यों में देरी न हो। ----