Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कुरुक्षेत्र में आराध्या सैनी की बड़ी उपलब्धि
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा आराध्या सैनी ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए सेकेंड रनरअप की ट्रॉफी अपने नाम की। गत रविवार चंडीगढ़ में आयोजित अबेकस प्रतियोगिता में, जिसमें मस्तिष्क में उपकरण की कल्पना कर बड़ी से बड़ी गणनाओं को सेकंडों में हल करना होता है, लगभग 500 प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता यूसीएम कंपनी द्वारा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों के कई स्तरों पर प्रशिक्षण एवं मुकाबले हुए, जिनमें आराध्या सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनरअप का स्थान प्राप्त किया। आराध्या सैनी अपने माता-पिता के साथ विद्यालय पहुँचीं, जहाँ उनका स्वागत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रंजना शर्मा व संचालक विपिन कुमार द्वारा किया गया। आराध्या के पिता जय राम सैनी, जो एक प्रसिद्ध अधिवक्ता हैं, ने विद्यालय का धन्यवाद किया और बताया कि उनकी बड़ी पुत्री भी इसी विद्यालय की छात्रा रही हैं, जो वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। विद्यालय के संचालक विपिन कुमार ने परिवार को हर स्तर पर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा आराध्या सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।