जिला जेल में लगी लोक अदालत, बंदियों की समस्याएं भी सुनी गईं
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार बुधवार को जिला जेल, सिवाह में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुई।
जेल लोक अदालत में चोरी से संबंधित एक मामले की सुनवाई की गई। मामले को आपसी सहमति और कानूनी सहायता के माध्यम से सफलतापूर्वक निपटा दिया गया। इसके बाद इस मामले में शामिल एक विचाराधीन कैदी को तुरंत रिहा कर दिया गया। इस दौरान सचिव ने जेल में बंद कैदियों से बातचीत भी की तथा उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं, ताकि सभी बंदियों को कानूनी सहायता और न्याय मिल सके।
विदित रहे कि यह जेल लोक अदालत एवं निरीक्षण कार्यक्रम इस बात का उदाहरण है कि विधिक सेवा प्राधिकरण जेलों में बंद कैदियों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।