Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
युवाओं के लिए नई पहल, टैलेंट हंट योजना शुरू
नई दिल्ली: राजधानी में युवाओं को मंच देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘दिल्ली टैलेंट हंट योजना’ का शुभारंभ किया गया। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएंगे। योजना सभी 70 विधानसभाओं से शुरू होगी और इसमें 25 हजार से ज्यादा युवाओं की भागीदारी होगी। इसमें गायन, नृत्य, थिएटर, फाइन आर्ट, डिजिटल आर्ट, वाद्य संगीत एवं म्यूजिक कंपोजिशन जैसी विधाओं में प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवा अपनी क्षमता, सृजन और परिश्रम से नई पहचान गढ़ें। इस दिशा में दिल्ली सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिल्ली टैलेंट हंट’ योजना के जरिए सरकार अब प्रतिभाशाली युवाओं के पास पहुंचेगी, इससे पहले इतनी बड़ी टैलेंट हंट योजना नहीं शुरू की गई है। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार का संस्कृति विभाग दिल्ली के युवाओं के लिए प्रतिभा खोज योजना लागू करेगा। आज इससे वादे को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवाओं में गायन, नृत्य, रंगमंच, डिजिटल कला और कई अन्य क्षेत्रों में अपार प्रतिभा है। दिल्ली के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार राज्य के युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देने जा रही है। उन्होंने कह कि इसी ऐतिहासिक पहल के तहत दिल्ली टैलेंट हंट हौसलों की उड़ान की भव्य शुरुआत होने जा रही है, जिसकी घोषणा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे गर्व के साथ की गई।