Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Deeg: एलपीजी ब्लास्ट से घर में लगी आग, दो बच्चों की मौत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गैस सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में दहशत
डीग: एलपीजी सिलेंडर फटने से भीषण आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे में भाई-बहन समेत दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि घर का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बाद में छह घायलों को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन एसएमएस अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक अन्य बच्चे ने दम तोड़ दिया। कामां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रसोई गैस सिलेंडर से ईको गाड़ी की गैस किट में गैस भरी जा रही थी। दोनों ईको गाड़ियां गैस किट से संचालित थीं। उन्होंने बताया कि मनमोहन गांव में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी चलाता था और सप्लाई के लिए इन गाड़ियों का उपयोग करता था। उसका चचेरा भाई भगवान सिंह किराना दुकान संचालित करता है। दोनों परिवार गोदाम के ऊपर बने मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय मनमोहन गाड़ियों में गैस भर रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आग की लपटें सीधे ऊपर बने मकान तक पहुंच गईं। उस समय दोनों परिवारों के सदस्य घर में मौजूद थे। रिश्तेदार छतर सिंह ने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार के लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। हादसे में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक मनमोहन पुत्र दाताराम, उनकी पत्नी सरिता (25), भगवान सिंह (37) पुत्र लक्ष्मीचंद, उनकी पत्नी नीरज, बेटा लक्ष्य (8), बेटी साक्षी (15) और अक्षरा (11) झुलस गए।