Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब में नियोजित शहरी विकास को रफ्तार, PRTPD बोर्ड ने 4 शहरों के मास्टर प्लान किए मंजूर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब में नियोजित शहरी विकास को रफ्तार, PRTPD बोर्ड ने 4 शहरों के मास्टर प्लान किए मंजूर डेरा बाबा नानक, नंगल, बरनाला और नाभा के मास्टर प्लान को मिली हरी झंडी चंडीगढ़, 13 जनवरी: पंजाब में सुव्यवस्थित शहरीकरण और आधारभूत ढांचे के विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट (PRTPD) बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में डेरा बाबा नानक, नंगल, बरनाला और नाभा के नए मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी गई है। इससे इन शहरों में नियोजित विकास के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, आवासीय टाउनशिप और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आवास एवं शहरी विकास मंत्री एस. हरदीप सिंह मुंडियां ने की। बैठक में स्थानीय सरकार, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और ऊर्जा मंत्री संजीव अरोड़ा मौजूद रहे, जबकि लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में बोर्ड ने राज्य में व्यवस्थित शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास को मजबूती देने से जुड़े अहम एजेंडों पर चर्चा की। नए मास्टर प्लान लागू होने से शहरों के विस्तार को सुनियोजित दिशा मिलेगी, नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और सुरक्षित सड़क नेटवर्क के साथ शहरी विकास को टिकाऊ बनाया जा सकेगा। इसके अलावा, बोर्ड ने विभिन्न मास्टर प्लानों और यूनिफाइड ज़ोनिंग रेगुलेशंस में संशोधनों को भी मंजूरी दी। खासतौर पर निर्धारित सड़कों के किनारे नो-कंस्ट्रक्शन ज़ोन से जुड़े प्रावधानों को स्पष्ट किया गया, जिससे भविष्य में सड़क विस्तार, यातायात सुरक्षा और नियोजित विकास सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव विकास गर्ग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत सचिव अजीत बाला जी जोशी, स्थानीय सरकार सचिव मंजीत सिंह बराड़, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन सचिव सोनाली गिरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह फैसला पंजाब में नियोजित शहरी विकास की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।