Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
ईटीओ सुसाइड केस में विजिलेंस की पूर्व महिला एसपी व कारोबारी को तीन साल की सजा, 15 साल पुराना मामला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/19 मई। करीब 15 साल पुराने आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ETO) रणजीत सिंह आत्महत्या मामले में आज 19 मई को मोहाली की जिला अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में पंजाब पुलिस की पूर्व विजिलेंस एसपी अमनदीप कौर और व्यवसायी राजिंदर सिंह गोपी को दोषी करार देते हुए 3-3 साल के कठोर कारावास (बामशक्कत कैद) की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 120-बी (अपराधिक साजिश) के तहत दोषी पाया। अदालत ने माना कि इन दोनों ने मिलकर ईटीओ रणजीत सिंह को रिश्वत के झूठे मामले में फंसाया था, जिसके कारण वे गहरे मानसिक तनाव में चले गए और अंततः उन्होंने आत्महत्या कर ली। जबकि मामले के सह-आरोपी परमजीत सिंह को अदालत ने बरी कर दिया है, दो अन्य आरोपियों की सुनवाई के दौरान ही मौत हो चुकी है। पीड़ित रनजीत सिंह की पत्नी मनजीत कौर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजविंदर सिंह बैंस और अधिवक्ता गुरमीत सिंह अदालत में पेश हुए। यह घटना अप्रैल 2011 की है, जब मोहाली के फेज-2 स्थित अपने आवास पर ईटीओ रणजीत सिंह ने जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे ठीक कुछ दिन पहले, 29 मार्च 2011 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के बस्सी सिनेमा के पास एक कथित जाल (ट्रैप) बिछाकर उन्हें गिरफ्तार किया था। ----