जनगणना सूची विवाद में पंजाब अधिकारी को नोटिस जारी
मोहाली: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने आगामी जनगणना कार्यों के लिए तैयार की गई आधिकारिक सूची में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के जनगणना संचालन निदेशक को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने नोटिस में पूछा है कि सरकारी दस्तावेजों में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया गया और इस संबंध में क्या कार्रवाई की गई है। मामले के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और दलित समुदाय में नाराजगी देखी गई थी। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से तय समय के भीतर जवाब मांगा है।
साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि भविष्य में इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।