Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Gurugram: मानेसर में जनगणना कोताही पर कर्मचारियों पर केस, 11 कर्मचारियों पर FIR से मचा हड़कंप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गुरुग्राम में जनगणना कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई
गुरुग्राम: Gurugram के मानेसर निगम क्षेत्र में जनगणना कार्य में कथित लापरवाही और कोताही के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस प्रकरण में 11 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य के दौरान डेटा संग्रह और रिकॉर्डिंग में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। आयुक्त ने निगम के संयुक्त आयुक्त और जनगणना के नोडल अधिकारी पुनीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि सीएससी सेंटर संचालक और स्कूलों के प्रतिनिधि यदि जनगणना के काम में सहयोग नहीं कर रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षा बोर्ड को लिखते हुए उन पर कार्रवाई करें। इसके अलावा कोताही बतरने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। आयुक्त के आदेशों पर मंगलवार को जनगणना के काम में कोताही बरतने वाले 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। आठ लोगों के खिलाफ मानेसर थाना, तीन लोगों के खिलाफ थाना खेड़की दौला में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनगणना के कार्य में मिली सभी जिम्मेदारी को अधिकारी व कर्मचारी अपना कर्तव्य समझते हुए समय पर पूरा करें। जनगणना के माध्यम से ही भविष्य की योजना, परियोजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। जनगणना के वास्तविक आंकड़े के अनुसार ही आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे जनगणना का कार्य अपेक्षा के अनुसार नहीं है। पर्याप्त संसाधन और मैनपावर के बावजूद परिणाम में कमी है। इस दौरान आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त, उप-निगम आयुक्त, एक्सईएन और एसडीओ को सूक्ष्म मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिन एन्यूमरेटर ने ऐप पर डाटा अपलोड नहीं किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें।