Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
8 कॉलेजों के छात्रों ने फार्मेसी परीक्षा में लिया भाग
सोनीपत: Sonipat में आयोजित फार्मेसी परीक्षा में आठ अलग-अलग कॉलेजों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा इंतजाम भी किए गए थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत किया गया और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन ने बताया कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में मौजूद सुविधाओं को देखते हुए एक बार फिर से परीक्षार्थियों के लिए यहां परीक्षा केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में हमारी टीम सेमेस्टर परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर पूरी सावधानी बरत रही है। नकल रहित परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा केंद्र में पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी कड़ी निगरानी की जा रही है । इस मौके पर उनके साथ सचिव गौतम नैन, प्रबंधक निदेशक कपिल भाटिया, एमडी संदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, परिसर निदेशक कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर डा.सुनीता, डा.सुमिता आदि मौजूद रहे।