Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एसीबी ने भ्रष्टाचार मामले में दो लोगों को दबोचा
हिसार: Hisar में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से जमीन से जुड़े एक काम के बदले अवैध रूप से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार ने ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसकी माता के नाम हिसार की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक प्लॉट है, जिस पर ऋण लेने के लिए म्यूटेशन करवाना आवश्यक था। आरोप है कि म्यूटेशन प्रक्रिया पूरी करने के बदले आरोपी कुलदीप सिंह ने पटवारी सुभाष की ओर से एक हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने मंगलवार काे जाल बिछाया और आरोपी कुलदीप सिंह को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।