Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पर्यावरण संरक्षण के लिए सहकर्मियों ने लिया संकल्प
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : 19 मई वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए समाज के हर वर्ग को जागरूक होने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से बालह प्रबंधक जीवन मौदगिल के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ की मौजूदगी में सभी सहकर्मियों व कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ईंधन की बढ़ती खपत, ऊर्जा संकट, पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं पर विचार विमर्श एवं उनके समाधान हेतु एक आवश्यक कदम निश्चित करना था। मौदगिल ने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल, डीजल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ी को इन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह ऊर्जा एवं ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक बने। उन्होंने सभी को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया‌। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालय के सभी कर्मचारी अनावश्यक बिजली उपकरणों का प्रयोग बंद रखेंगे तथा वाहन का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करेंगे। इसके अतिरिक्त अंत में विद्यालय प्रबंधन ने कहा की छोटी-छोटी यादों में परिवर्तन करके जैसे पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने इत्यादि से हम पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं। प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ द्वारा छोटी-छोटी गतिविधियों जैसे एकाग्रता, स्कूल वाहन नियमों संबंधी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रसन्नतापूर्वक एवं कुशलता पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ ने उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन के लिए प्रबंधक का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।