Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/19 मई। पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने कार्रवाई करते हुए विदेशी हैंडलर्स और बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई से जुड़े 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अजय नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी अजय, राम स्वरूप का बेटा बताया जा रहा है और वह अजनाला के बाजीगर मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अन्य साथी सहित काबू किया। तलाशी में 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद किए गए ये हैंड ग्रेनेड किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थे। आरोपियों की साजिश पंजाब में सरकारी संस्थानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर प्रदेश का माहौल खराब करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की थी। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज इस मामले में थाना एसएसओसी अमृतसर में धारा 61(2) बीएनएस और 4/5 एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी की जा रही है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। ---