Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 13 Jan । सेक्टर-15 में बार-बार सीवर जाम की समस्या ने अब सियासी और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज कर दी है। क्षेत्र से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वार्ड नंबर-12 से पार्षद सौरभ जोशी ने नगर निगम चंडीगढ़ के पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पार्षद का रुख सख्त नजर आया और उन्होंने लापरवाही को लेकर अधिकारियों को मौके पर ही आड़े हाथों लिया।पार्षद सौरभ जोशी ने सेक्टर-15 की आवासीय गलियों, बाजार क्षेत्र, चीप हाउसेज़, धोबी घाट और आंतरिक सर्विस लेनों के पीछे बनी सीवर लाइनों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर पुरानी संरचनात्मक खामियां, ओवरफ्लो की आशंका और फील्ड स्तर पर निगरानी की कमी सामने आई। “दफ्तर नहीं, फील्ड में दिखना होगा” निरीक्षण के दौरान पार्षद जोशी ने दो टूक कहा कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए बार-बार शिकायतें दर्ज करानी पड़ें, यह व्यवस्था की विफलता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा लगातार सीवर जाम की शिकायतें बताती हैं कि रूटीन निरीक्षण सही तरीके से नहीं हो रहा। फील्ड में मौजूद रहना कोई विकल्प नहीं, बल्कि आपकी जिम्मेदारी है। स्थायी समाधान पर जोर समस्या के दीर्घकालिक समाधान को लेकर पार्षद जोशी ने पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि सेक्टर-15 में प्रस्तावित अतिरिक्त सीवर लाइनों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी योजना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार की चोकिंग और सीवर ओवरफ्लो से न सिर्फ जनस्वास्थ्य पर खतरा है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने जताया भरोसा निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने पार्षद के अचानक पहुंचे निरीक्षण की सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे मौके पर किए गए निरीक्षण से अधिकारियों की जवाबदेही तय होती है और आम जनता को यह भरोसा मिलता है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। ‘जीरो टॉलरेंस’ की चेतावनी पार्षद सौरभ जोशी ने दोहराया कि नागरिक सुविधाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिकों की गरिमा से समझौता नहीं होगा और वार्ड नंबर-12 को नजरअंदाज करने की सोच अब नहीं चलेगी। यह औचक निरीक्षण नगर निगम प्रशासन के लिए एक साफ संदेश माना जा रहा है कि सेक्टर-15 की समस्याओं पर अब सख्त कार्रवाई तय है।