Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लिफ्ट देने की गलती पड़ी भारी, बदमाशों ने लूटा
एनसीआर नोएडा: Noida में लूट की एक वारदात सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने लिफ्ट लेकर एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना बिसरख पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय भाटी पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम बिसरख जलालपुर ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। खैरपुर गोल चक्कर के पास दो लोगों ने उन्हें हाथ दिया तथा लिफ्ट मांगा। पीड़ित के अनुसार मानवता के नाते उन्होंने दोनों को लिफ्ट दे दिया। जैसे ही वह दोनों को बैठाकर आगे चले उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुघांकर बेहोश कर दिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्हें होश आया तो उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बदमाशों ने लूट लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि दोनों बदमाशों ने ही उनके साथ यह घटना की है। इस बाबत थाना बिसरख के प्रभारी निदेशक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित संजय भाटी की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।