Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Phagwara: ब्लड बैंक में आयोजित 209वें मासिक समारोह के दौरान 100 जरूरतमंदों को वितरित किया फ्री राशन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मासिक समारोह में सेवा कार्य, 100 लोगों को मिला राशन
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 209वां मासिक राशन वितरण समारोह ब्लड बैंक के संरक्षक के.के. सरदाना के मार्गदर्शन और प्रधान मलकीयत सिंह रगबोतरा की निगरानी में आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार (रिटा. आई.आर.एस.) शामिल हुए। उन्होंने 100 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण की शुरुआत करवाई और ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए अपनी तरफ से भी राशन वितरण के लिये आर्थिक सहायता राशी भेंट की। मलकीयत सिंह रगबोतरा ने बताया कि यह मासिक राशन वितरण सेवा पिछले 18 वर्षों से लगातार जारी है। जिसमें समाजसेवी राजिंदर सिंह कोछड़ (खंडवाले), रमेश गाबा, रमेश दुग्गल, मनीष बत्रा, तारा चंद चुंबर, विश्वामित्र शर्मा, अवतार सिंह कोछड़, राजीव कुमार (मार्बल रिजॉर्ट), एन.आर.आई. सतपाल वर्मा, रमन नेहरा, एडवोकेट अंकित ढींगरा का अमूल्य सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस बार के राशन वितरण में समाज सेवक गगन कपूर एवं स. राजिंदर सिंह जसवाल ने भी विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर वी.पी. सिंह अरोड़ा, मनोज मिड्ढा, मोहन लाल तनेजा, विनोद मढिय़ा, ठाकुर गुलाब सिंह, सुधा बेदी, तारा चंद चुंबर, पंडित जुगल भनोट, रमन नेहरा आदि उपस्थित थे।