Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा पुलिस में व्यापक बदलाव, 20 अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से 17 आईपीएस और दो हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों के तबादले किए। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी केके राव को एडीजीपी, रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी), भोंडसी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है, जबकि 1998 बैच के विकास अरोड़ा अब पुलिस मुख्यालय में एडीजीपी (प्रशासन) होंगे। 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू बाली को एडीजीपी, भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम बनाया गया है, वहीं 1996 बैच की डॉ. ममता रवि किरण को एडीजीपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवीएंडएसीबी) नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी सिबाश कबीराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने विकास अरोड़ा का स्थान लिया है। राकेश कुमार बने आईजी 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार आर्य को पुलिस महानिरीक्षक (IGP), क्राइम ब्रांच बनाया गया है। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारियों में अशोक कुमार को आईजीपी, करनाल रेंज और ओम प्रकाश को आईजीपी, साउथ रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। 2007 बैच की आईपीएस अधिकारी नाजनीन भसीन को आईजीपी, हरियाणा आर्म्ड पुलिस (HAP), मधुबन, करनाल के साथ-साथ आईजीपी, RTC भोंडसी, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी बैच के कुलदीप सिंह को आईजीपी, हिसार रेंज नियुक्त किया गया है। हमीद अख्तर डीआईजी नियुक्त 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हमीद अख्तर को डीआईजी, HAP, मधुबन बनाया गया है। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह को डीआईजी, सीआईडी नियुक्त किया गया है, जबकि 2011 बैच के राजेंद्र कुमार मीणा को डीआईजी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी), सोनीपत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2011 बैच के ही मनीबीर सिंह को डीआईजी, एचएसएनसीबी बनाया गया है, जबकि 2012 बैच के सुनील कुमार को डीआईजी, स्टेट क्राइम ब्रांच (एससीबी) और डीआईजी, एचएसएनसीबी का प्रभार सौंपा गया है। सुरिंदर भौरिया एसपी एसटीएफ नियुक्त 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह भौरिया को एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), पंचकूला और एसपी, कमांडो, नयाल (करनाल) नियुक्त किया गया है। अदिति सिंह को एसपी, एसवीएंडएसीबी, गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है। एचसीएस अधिकारियों में सिद्धार्थ ढांडा को एसपी, स्टेट क्राइम ब्रांच (एससीबी), पूनम को एसपी, एससीबी और पूजा डाबला को एसपी, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) नियुक्त किया गया है।