Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
DGFT–FICCI Flo बैठक में व्यापार विस्तार पर मंथन
लुधियाना: DGFT (डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड) कार्यालय में FICCI Flo की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्यात (Exports) को बढ़ावा देने और उससे जुड़े लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि भारत के लिए विदेशी व्यापार अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और निर्यात के माध्यम से न केवल देश की आय बढ़ती है बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। अधिकारियों ने उद्यमियों और व्यापारियों को सरकार की विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी, जिनका लाभ लेकर वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं। DGFT अधिकारियों ने कहा कि निर्यातकों को आसान प्रक्रिया, डिजिटल सेवाओं और विभिन्न स्कीमों के माध्यम से सहयोग दिया जा रहा है ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें। साथ ही FICCI प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को भी अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे भी विदेशों में अपने उत्पाद भेज सकें। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि गुणवत्ता, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करके भारतीय उत्पादों की मांग विश्व स्तर पर और बढ़ाई जा सकती है। .