Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की अपील
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : शिव सेना पंजाब ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कार्पोरेशन कर्मचारियों और सफाई सेवकों के धरने में शामिल होकर उनकी मांगों को बिल्कुल जायज बताया है। शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा के अलावा अशोक आहूजा तथा सिटी प्रधान अंकुर बेदी ने कहा कि कार्पोरेशन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह बदहाल है। उन्होंने पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी कड़ा रोष जताया और कहा कि फगवाड़ा शहर पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर में तबदील होता जा रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों और सफाई सेवकों की हड़ताल के चलते शहर के बाजारों, मोहल्लों और मुख्य सडक़ों पर गंदगी का अंबार लग चुका है। जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, जबकि डंप पूरी तरह भर चुके हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार और प्रशासन के किसी भी अधिकारी को जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही। शिव सेना नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली के कारण शहर में बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं। इन्द्रजीत करवल एवं राजेश पलटा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कार्पोरेशन कर्मचारियों से सहानुभूति जताते हुए कहा कि वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की लगातार अन्देखी करती आ रही है। जिस वजह से उन्हें हड़ताल के लिये विवश होना पड़ा। इसलिए शिव सेना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पार्टी सरकार से पुरजोर मांग करती है कि हड़ताल करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ गंभीर चर्चा करके तुरंत उनकी जायज मांगों को स्वीकार किया जाये ताकि गंदगी के आलम से परेशान आम लोग सुख की सांस ले सकें