Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हथियारों के साथ दो गुर्गे गिरफ्तार, जांच जारी
लुधियाना: Ludhiana में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी आकाओं के लिए काम करने वाले दो कथित गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनके इशारों पर काम कर रहे थे। पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश के रूप में हुई है, जो दोनों फिल्लौर, जालंधर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किया गया अंकुश आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले थाना गोराया में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस टीमों ने एक मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित जर्मनी और दुबई, यूएई से संचालित विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का जिम्मा सौंपा गया था। डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके। पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना स्वप्न शर्मा ने कहा कि सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना की संयुक्त पुलिस पार्टी ने थाना लाडोवाल के अधिकार क्षेत्र में नाका लगाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद व्यक्ति हार्डीज वर्ल्ड के पास खड़े हैं, जो किसी सनसनीखेज आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रेड की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने अपने कामकाज के बारे में खुलासे किए और बताया कि विदेशी हैंडलरों ने अपने नेटवर्क के जरिए इन सदस्यों को हाई-ग्रेड हथियार सप्लाई करवाए और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का काम सौंपा गया था।