Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा में जल्द बने पत्रकार सुरक्षा कानून: डॉ. इंदु बंसल
"श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम भेजे सैकड़ों पोस्टकार्ड"
चंडीगढ़/नई दिल्ली : हरियाणा के पत्रकारों के हितों व कल्याण के लिए संघर्षरत हरियाणा की सबसे बड़ी व मजबूत ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पिछले लम्बे समय से हरियाणा में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करता आ रहा है। गौरतलब है कि पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने प्रदेश के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों के साथ संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन के नेतृत्व में गत 22 मार्च 2026 को दिल्ली जंतर - मंतर पर हरियाणा के इतिहास का पहला व विशाल महाधरना भी दिया था। ओर पत्रकारों की लंबित मांगों बारे एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा था। साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने डॉ बंसल के आह्वान पर अक्टूबर 2025 में हरियाणा के इतिहास का पहला ज्ञापन सौंपों अभियान भी चलाया था जिस के तहत संघ की सभी जिला इकाईयों ने जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में अपने जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ जिला अधिकारियों को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने व पत्रकारों की लंबित मांगों बारे ज्ञापन सौंपा था। उक्त विषय पर हरियाणा में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने बताया कि आज 18 मई 2026 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड भेजो अभियान शुरू किया गया है जिस के तहत आज प्रदेशभर से संघ से जुड़े सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे हैं। डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवा कर रहेगा। चाहे इसके लिए उन्हें कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े।