Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Greater Noida: दीपिका की शादी के 14 महीने बाद संदिग्ध मौत पर पति और ससुर गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विवाहिता मौत मामले में पति और ससुर हिरासत में
ग्रेटर नॉएडा: शादी के करीब 14 महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना की बात सामने आई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। मृतका के परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार के मुताबिक दीपिका कई बार फोन पर अपनी परेशानी और दर्द के बारे में बता चुकी थी, लेकिन परिवार और रिश्ते को बचाने के लिए वह सब कुछ सहती रही। रविवार को मामला उस समय गंभीर हो गया जब दीपिका को कथित तौर पर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। आरोप है कि अस्पताल में छोड़ने के बाद ससुराल पक्ष वहां से फरार हो गया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो दीपिका मृत मिली। परिवार का कहना है कि उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।