Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सीएम देंगे अधिकार और जिम्मेदारियों की जानकारी
भोपाल: आज निगम और मंडल के पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उन्हें उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होकर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। वे शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर प्रजेंटेशन देंगे। इस कार्यक्रम में कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। ट्रेनिंग दोपहर 2 बजे तक चलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ये अधिकारी निगम-मंडलों के संचालन, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रिया, नीतियों, अधिकारों, दायित्वों और जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारी विस्तार से देंगे। दरअसल, हाल ही में कुछ अध्यक्षों द्वारा पदभार ग्रहण के दौरान निकाली गई वाहन रैलियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में बीजेपी नेतृत्व की नाराजगी भी सामने आई थी। इसके बाद पार्टी ने भिंड किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को पद से हटा दिया, जबकि पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को नोटिस जारी कर उनके अधिकार फिलहाल सीमित कर दिए गए हैं ।