Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
रेखा गुप्ता ने दी दिल्ली को 100 करोड़ की विकास सौगात
नई दिल्ली: राजधानी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करीब 100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस राजधानी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य केवल बड़ी योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हर कॉलोनी, हर मोहल्ले, हर वर्ग और हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रत्येक विधानसभा में विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि द्वारका विधानसभा में लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है, जबकि इसके अतिरिक्त भी क्षेत्र को विभिन्न परियोजनाओं के लिए विशेष बजट दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि द्वारका क्षेत्र को 6200 करोड़ रुपये की लागत वाली नई मेट्रो परियोजना का लाभ मिलेगा, जिसके अंतर्गत फेज-5 के तहत नए कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय मेट्रो परियोजनाएं रुक गई थीं क्योंकि दिल्ली सरकार अपनी हिस्सेदारी तक समय पर नहीं दे पा रही थी, जबकि हमारी सरकार ने मेट्रो विस्तार के लिए 10,000 करोड़ रुपये जारी कर विकास कार्यों को गति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद अनधिकृत कॉलोनियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी तेजी से कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित रजिस्ट्री और नियमितीकरण की समस्याओं का समाधान किया गया है ताकि लोगों को अपने घरों पर वैध अधिकार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में दिल्ली की स्थिति अत्यंत खराब हो गई थी। कई क्षेत्रों में पीने के पानी, सीवर, सड़क और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। वर्तमान सरकार ने एक वर्ष के भीतर इन समस्याओं के समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जहां पानी की पाइपलाइन नहीं थी, वहां पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जहां सीवर लाइन नहीं थी, वहां सीवर नेटवर्क तैयार किया जा रहा है और जहां सड़क व नालियां नहीं थीं, वहां तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।