Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
राजधानी में विकास कार्य शुरू, आशीष सूद ने संभाली कमान
नई दिल्ली: राजधानी में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कहा कि 30.17 लाख की लागत से ए-2 ब्लॉक में विभिन्न सड़कों और बैंक लेन निर्माण कार्यों को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, असालतपुर जनकपुरी में 71.85 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण एवं बाउंड्री वॉल जैसे महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छता और मजबूत आधारभूत ढांचे के माध्यम से क्षेत्रवासियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास और जनसुविधाओं के नए आयाम स्थापित कर रही है।