Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 18 May : फोकल प्वाइंट इलाके में सुआ रोड स्थित गोबिंदगढ़ गांव के पास स्थित **सनटेक्स इंटरनेशनल फैक्ट्री** में बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। फैक्ट्री के मालिक के पर्सनल असिस्टेंट (PA) पर करीब 70 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंत सिंह, निवासी गांव जंड माणेके (जिला तरनतारन) और वर्तमान निवासी शाइन प्रॉपर्टी सेक्टर-32ए, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सिमिंदर थापर, जो फैक्ट्री में सीनियर एग्जीक्यूटिव (इंटरनल ऑडिट) के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का पूरा लेखा-जोखा संभालते हैं। उनके अनुसार, फैक्ट्री मालिक वनीत सूद का पीए गुरप्रीत सिंह सिद्धू पिछले करीब डेढ़ साल से नौकरी कर रहा था और मालिक का विश्वासपात्र बन चुका था। आरोप है कि गुरप्रीत ने अपने पद और मालिक के नाम का दुरुपयोग करते हुए अलग-अलग तरीकों और समयावधियों में करीब 70 लाख रुपये की राशि का गबन किया। खातों में गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच के दौरान मामला उजागर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।