Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मीट शॉप पर हमला, हमलावरों ने की जमकर तोड़फोड़
लुधियाना 17 May : थाना डाबा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुद्वारा रुरु साहिब रोड पर स्थित एक मीट शॉप पर तेजधार हथियारों से लैस 20 से 25 अज्ञात युवकों द्वारा हमला करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों सहित 19-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित मकसूदन साहनी (60), निवासी कैप्टन नगर स्टार रोड, लोहारा, लुधियाना ने बताया कि वह गिल मीट शॉप नाम से दुकान किराए पर चलाता है। बीती 6 मई को वह अपने बेटे सोनू के साथ दुकान पर मौजूद था, तभी अचानक कई युवक हथियारों के साथ दुकान में घुस आए। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने आरोप लगाया कि वह दुकान के आगे लगने वाले रेहड़ी वालों को रोकता-टोकता है। इसके बाद आरोपियों ने उस पर और उसके बेटे पर हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शीशे भी तोड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने बीतू, जगरूप, मोहाली, गुंदी, बाबा और बॉबी को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।