Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जल संरक्षण में पहल कर जवान पूरे विश्व को दें सार्थक सन्देश
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व सांसद अविनाश राय ने जल संरक्षण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में आयोजित किया जिसमें खन्ना द्वारा कैंप में प्रशिक्षण ले रहे सुरक्षा बालों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर उनसे जल बचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर श्री खन्ना ने कहा की सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की सीमाओं के प्रहरी तो हैं ही परन्तु यदि वे अपनी ड्यूटी के साथ साथ कुदरत की अनमोल देन जल को संरक्षित करने को अपना कर्त्तव्य बना लें तो पूरे विश्व को पानी की कमी से होने वाले संभावित खतरे से बचाया जा सकता है। खन्ना ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान इसमें पहल कर देश की तीनो सेनाओं को भी जल संरक्षण को अपना मौलिक कर्त्तव्य बनाने का सन्देश दे सकते हैं । खन्ना ने कहा कि इस्तेहास इस बात का गवाह है की विश्वव्यापी आन्दोलनों का आगाज सदैव भारत से ही हुआ है। खन्ना ने कहा कि यदि भारत की सेनाओं के जवान अपनी ड्यूटी के साथ साथ जल संरक्षण को भी अपना कर्त्तव्य बना लें तो इससे पूरे विश्व में जल संरक्षण के प्रति सार्थक सन्देश जायेगा। खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से जल्द ही जवानों की जल संरक्षण के प्रति जानकारी का मंथन करने के लिए इस विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम आने वाले जवानो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित व पुरुस्कृत भी किया जाएगा। खन्ना ने कहा की ट्रस्ट का लक्ष्य कुदरत की अनमोल दें पानी और पर्यावरण संरक्षण का है।