Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
रविवार को भी छटपटाते रहे अधिकारी:अरुण गिल
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब भर में सफाई सेवकों और नगर पालिका कर्मचारियों के चल रहे तीखे आंदोलन से घबराई पंजाब सरकार अब पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है। इस प्रदर्शन को कुचलने और कमजोर करने के लिए रविवार की छुट्टी के दिन भी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगाते रहे (छटपटाते रहे), लेकिन सफाई कर्मचारियों ने सरकार के झूठे आश्वासनों और भारी दबाव के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया। यह तीखा दावा सफाई सेवक यूनियन के जिला अध्यक्ष अरुण गिल ने नगर परिषद जगरांव में चल रहे धरने के दौरान किया। ​रात से लेकर सुबह तक प्रशासन ने डाला डेरा ​यूनियन अध्यक्ष अरुण गिल ने बताया कि बीते शनिवार की रात से ही सरकार अपने अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को आगे कर आंदोलन को खत्म कराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। देर रात तक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चलता रहा, जबकि रविवार सुबह से ही तहसीलदार रेशम सिंह और सिटी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह नगर परिषद जगराओं के दफ्तर में डटे रहे। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने बार-बार प्रदर्शनकारियों को सरकार द्वारा "जल्द समाधान" का दिलासा देकर धरना समाप्त करने का आग्रह किया। हालांकि, संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों ने एक सुर में साफ कर दिया कि: ​"जब तक पंजाब स्तरीय केंद्रीय बॉडी की तरफ से कोई लिखित नोटिफिकेशन या स्पष्ट आदेश नहीं आता, तब तक यह धरना किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा।" ​चुनाव आचार संहिता का बहाना बना रही सरकार: ​अध्यक्ष गिल ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ जगरांव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश भड़का हुआ है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अब 'चुनाव आचार संहिता' का बहाना बनाकर नोटिफिकेशन जारी करने से भाग रही है, जबकि यह आंदोलन 6 मई से लगातार चल रहा है और चुनावों की घोषणा इसके कई दिनों बाद हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है, लेकिन अब सफाई कर्मचारी किसी भी तरह के झूठे झांसे में आने वाले नहीं हैं। ​मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी ​उन्होंने सरकार को दोटूक चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक लिखित रूप में मांगें मानकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, तब तक पंजाब के सभी सफाई सेवक और म्यूनिसिपल कर्मचारी इस संघर्ष को और अधिक धार देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में पैदा हो रहे मौजूदा हालातों के लिए सफाई कर्मचारी नहीं, बल्कि पंजाब सरकार खुद जिम्मेदार है। अगर समय रहते जायज मांगें मान ली जातीं, तो आज टकराव की यह नौबत ही न आती। ​विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन: इस दौरान धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आज के इस प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए 'ग्रामीण मजदूर यूनियन' के अध्यक्ष अवतार सिंह तारी और 'कीर्ति किसान यूनियन' के सुखदेव सिंह मानूके विशेष रूप से शामिल हुए।