बोरवेल हादसे से हड़कंप, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
होशियारपुर: जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चा 80 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीक की मदद ली जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी तत्काल संज्ञान लिया है। अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार, खुले और छोड़े गए बोरवेल इंसानी जीवन, खासकर बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सभी सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM), तहसीलदार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), म्युनिसिपल काउंसिल, नगर कमेटियों और नगर पंचायतों को ग्रामीण और शहरी इलाकों सहित अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ऐसे सभी बोरवेल की तुरंत पहचान करने का निर्देश दिया।
संबंधित एजेंसियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश देते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि संबंधित विभाग और एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि निर्देशों को पूरी सतर्कता के साथ लागू किया जाए। इसी तरह, शहरी इलाकों में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और काउंसिल को अपनी सीमा के अंदर ऐसे बोरवेल का सर्वे करने का निर्देश दिया गया है।