Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सीएम डॉ. यादव करेंगे व्यक्तिगत मूल्यांकन
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे। इस अहम बैठक में मंत्रियों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी और उनके प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आएगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रत्येक मंत्री से अलग-अलग मुलाकात कर उनके विभाग की योजनाओं, प्रगति और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। साथ ही लंबित परियोजनाओं, बजट उपयोग और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इन बैठकों में मंत्रियों को उनका परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड दिखाया जाएगा। यानी उनके विभाग ने कितना काम किया, जमीन पर कितना उतरा, यह सब आंकड़ों के साथ सामने रखा जाएगा। साथ ही अगर किसी मंत्री का अपने विभाग या किसी और मामले में कोई गिला-शिकवा है, तो वह भी सुना जाएगा। इस काम के लिए हर मंत्री को 15 मिनट का समय दिया गया है। दरअसल, लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने मंत्रियों से सीधे बात करेंगे। कई बार यह बैठकें आगे खिसकती रही थीं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि वन-टू-वन बैठकों के बाद परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें कैबिनेट विस्तार या फेरबदल दोनों की संभावना बताई जा रही है। हालांकि, अभी यह सब अटकलों के दायरे में है। सूत्रों के अनुसार जो मंत्री किसी विवाद या झगड़े में फंसे हैं, उनसे भी सीएम खास तौर पर बात करेंगे। कुछ मंत्रियों के आपसी टकराव और जनता से जुड़े विवाद सरकार के लिए मुश्किल बनते रहे हैं। यह वन-टू-वन बैठक ऐसे मामलों को सुलझाने का एक मौका भी होगी।