लुधियाना/यूटर्न/16 मई। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में पंजाब के बेहद पावरफुल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे संजीव अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार संजीव अरोड़ा को छह दिन का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां पर ईडी की और से संजीव अरोड़ा का रिमांड और बढ़ाने की अपील की गई। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। जिसके चलते अब उन्हें 18 मई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।