Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Panipat: जिला कारागार में डीएसजे का औचक निरीक्षण, कैदियों की सुनी गई समस्याएं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डीएसजे ने जेल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पानीपत सुश्री वाणी गोपाल शर्मा तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, डीएलएसए पानीपत सुश्री वर्षा शर्मा ने जिला जेल पानीपत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल की विभिन्न वार्डों का दौरा किया, जिनमें मेडिकल वार्ड, जनरल वार्ड और महिला वार्ड शामिल रहे। इस दौरान बैरकों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा जेल परिसर के रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही मेडिकल स्टॉक और मेडिकल रिकॉर्ड रजिस्टर की भी गहन जांच की गई, ताकि कैदियों के लिए दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड का सही रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके। जेल की रसोई का भी निरीक्षण किया गया, जहां कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और रसोई क्षेत्र में बनाए रखी जा रही साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने तथा कैदियों के स्वास्थ्य और कल्याण संबंधी सुविधाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। कैदियों की शिकायतों के त्वरित समाधान तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री वाणी गोपाल शर्मा और सीजेएम-सह-सचिव डीएलएसए सुश्री वर्षा शर्मा ने उपमंडल समालखा का दौरा कर न्यायालयों के कार्य संचालन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कोर्ट परिसर की साफ-सफाई, आधारभूत संरचना, न्यायिक कार्यप्रणाली और आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अदालतों के सुचारू संचालन तथा वादकारियों और आमजन को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। इस मौके पर जेल अधीक्षक संजीव कुमार के अलावा स्टाफ के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।