Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंचकूला पुलिस ने इटली वर्क वीजा के नाम पर फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को अमृतसर से किया गिरफ्तार, आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
6 लोगों से वर्क वीजा के नाम पर 14 लाख रुपये एडवांस लिए थे, 2 साल से ज्यादा समय तक किया गुमराह पंचकूला 13 Jan : पंचकूला में विदेश भेजने के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इटली वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 6 युवाओं के परिवारों से 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई कर आम जनता को ठगी से बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पंचकूला के अलग-अलग परिवारों से संबंध रखने वाले 6 युवाओं को वर्ष 2023 में इटली भेजने के नाम पर ठगा गया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे किसी जानकार के माध्यम से आरोपियों से मिले थे, जहां इटली वर्क वीजा लगवाने के बदले कुल 14 लाख रुपये एडवांस देने की बात तय हुई थी। पैसे लेने के बाद आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देते रहे, लेकिन न तो वर्क वीजा लगवाया गया और न ही ठगी की रकम वापस की गई। इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर 19 अगस्त को थाना चंडीमंदिर में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120-बी तथा इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई। मामले की जांच करते हुए एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट इंचार्ज योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने 12 जनवरी को दोनों आरोपियों सागर सिंह निवासी जिला अमृतसर (पंजाब) तथा गुरप्रीत सिंह निवासी जिला गुरदासपुर (पंजाब) को अमृतसर के अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी में जांच अधिकारी एएसआई दीपक, एएसआई जगपाल, महिला सिपाही पूनम तथा सिपाही ऋषिपाल की विशेष भूमिका रही। डीसीपी ने आगे बताया कि आज दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी की गई रकम की बरामदगी की जाएगी तथा उनसे जुड़े अन्य ठगी के मामलों के बारे में भी गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी को भी पैसे देने से पहले संबंधित एजेंट और दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शिवास कविराज, एडीजीपी (पुलिस आयुक्त पंचकूला एवं अध्यक्ष – अवैध प्रवास मामले, हरियाणा) ने कहा— “विदेश अवसरों के नाम पर युवाओं को ठगने वाले नेटवर्क के खिलाफ पंचकूला पुलिस की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। ऐसे अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। युवाओं की मेहनत की कमाई और उनके भविष्य की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी प्रतिबद्धता के साथ ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।