Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : कल संयुक्त किसान मोर्चे की अपील पर तानाशाह केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के अधिकारों पर हो रहे लगातार डाकों और भाखड़ा-बियास मैनेजमेंट बोर्ड समेत पंजाब यूनिवर्सिटी व पंजाब के पानी की रक्षा के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के माध्यम से केंद्रीय शासन को शांतिपूर्ण रोष मार्च करके ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसानों और आंदोलन समर्थकों व नेताओं पर चंडीगढ़ प्रशासन व पुलिस द्वारा बिना वजह लाठियों से पिटाई की गई और आंसू गैस के गोले व पानी की बौछारें चलाई गईं। जिसके कारण कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए और पुलिस द्वारा हुई धक्का‑मुक्की के दौरान पगड़ी तक फेंकी और अपमानित करने के बाद गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया। इन क्रूर कृत्यों के विरोध में आज इलाका माहिलपुर-चबेवाल के संयुक्त किसान मोर्चे के समूचे समर्थकों ने तानाशाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के पुतलों को जलाकर विरोध जताया तथा जमकर नारेबाजी की। बुज़ुर्ग किसान नेता राजा सर्वदयाल सिंह (माहिलपुर), तलविंदर सिंह हीर (नंगल खिलाड़ियाँ), जिला प्रचार सचिव भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां, पूर्व सरपंच इकबाल सिंह पाली की अगुवाई में किए गए इस रोष प्रदर्शन में केवल कृष्ण बिल्ला, जुझार सिंह, गगनदीप सिंह, कुलवीर सिंह, जसवीर सिंह आदि समेत कई साथियों ने हिस्सा लिया और अत्याचारी सरकारों की पंजाब-विरोधी सोच की कड़ी निंदा करते हुए आने वाले समय में पंजाब को तबाह करने वाले शासनकर्ताओं का डटकर विरोध करने और उन्हें सबक सिखाने का प्रण लिया।