Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा बीसीएम आर्य स्कूल, ललतों में कक्षा चौथी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह प्रतियोगिता हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में आयोजित की गई। पहले चरण में कक्षा अनुसार प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें से लगभग 21 विद्यार्थियों को उनके आत्मविश्वास और प्रभावशाली वक्तृत्व कला के आधार पर फाइनल राउंड के लिए चुना गया। फाइनल राउंड में विद्यार्थियों ने “मानव जीवन का लक्ष्य”, “जीवन में मूल्यों का महत्व”, “यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व”, “आधुनिक साधनों का सही उपयोग” और “नारी: संसार की आधारशिला” जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेद प्रचार मंडल पंजाब के संस्थापक रोशन लाल आर्य उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षाओं और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के विद्यार्थी विद्यासागर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा आठवीं के अंश भारद्वाज ने द्वितीय और मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं की प्रस्तुति को आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और प्रभावी प्रस्तुतीकरण के लिए सराहा गया। स्कूल की प्रिंसिपल कृतिका सेठ ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन और नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।