Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर, लुधियाना एनसीसी के छात्रों ने एक और उपलब्धि हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित अनुभव करवाया। इसका आयोजन सत्र 2025-26 के दौरान लुधियाना के 3 पीबी बीएन बटालियन एनसीसी के सम्मानित मार्गदर्शन में जी एन ई इंजीनियरिंग कॉलेज में दिनांक 2 जुलाई, 2025 से 11 जुलाई, 2025 तक एनसीसी शिविर में सफलतापूर्वक किया गया। विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने अपने अनुकरणीय अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया तथा 19 कैडेट्स ने 'ए' सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 3 कैडेट्स ने प्रतिष्ठित 'बी' सर्टिफिकेट प्राप्त किया। उनकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित नेतृत्व, देशभक्ति और दृढ़ता की भावना को दर्शाती है तथा इन कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने संस्थान को अपार गौरव और सम्मान दिलाया है। इस विशेष उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्री पवन सूद जी ने सभी कैडेटों के अथक प्रयासों और उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कैडेटों द्वारा अनुशासन, टीम वर्क और राष्ट्रीय सेवा के मूल्यों को बनाए रखने की सराहना करते हुए भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएंँ प्रदान की।