Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
विजिलेंस ब्यूरो ने दो एस.डी.ओज़. और एक क्लर्क को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पीएसपीसीएल कार्यालय, लुधियाना में तैनात दो एस.डी.ओज़. और एक क्लर्क को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान एस.डी.ओ. जसकनवरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. श्रुति शर्मा और क्लर्क आशू के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई प्रिंस निझावन द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता सोलर सिस्टम लगाने का कार्य करता है और उसने विभिन्न स्थानों पर दो सोलर सिस्टम लगाए हुए थे। इन सिस्टमों का निरीक्षण कर मीटर लगाने से पहले पीएसपीसीएल द्वारा अनुमान एवं निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जानी थी। प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी एस.डी.ओ. जसकनवरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. श्रुति शर्मा और क्लर्क आशू ने निरीक्षण और अनुमान रिपोर्ट तैयार करने के बदले प्रत्येक फाइल के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस प्रकार दो फाइलों के लिए कुल 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य तथ्यों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।