Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में राजस्व लोक अदालतों से न्याय प्रक्रिया तेज होगी Hisar: सिद्धांत जैन का बयान, साइबर अपराधों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी Faridkot: नामांकन के दौरान आप और कांग्रेस वर्करों में तकरार, कांग्रेस कैंडिडेट का नामांकन छीनकर भागा युवक Ludhiana: ना पारदर्शिता ना जनहित से प्यार“हर शुक्रवार डेंगू ते वार” New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आदेश, सरकारी फैसलों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें New Delhi: ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल Ludhiana: सीबीएसई 12वीं के परिणाम में आनंद ट्यूटोरियल इंस्टीच्यूट का शानदार प्रदर्शन Ludhiana: पंजाब सरकार पेट्रोल - डीजल सहित जरूरी वस्तुओं पर वैट कम करके उदहारण पेश करे: पवन शर्मा हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरु, कांग्रेसी-आप लीडर रहे गैरहाजिर Panipat: इंडियन ऑयल ने ड्रेन नंबर 2 पर बने नव निर्मित ददलाना पुल का किया उद्घाटन ईंधन की कीमतें 3 बढ़ीं: चुनाव खत्म, पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़े Panipat: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी बनी जिला सचिवालय में आकर्षण का केंद्र
Logo
Uturn Time
नामांकन प्रक्रिया के बीच विवाद, युवक दस्तावेज लेकर भागा
पंजाब: फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में नगर काउंसिल चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तकरार हो गई। यहां के शहीद भगत सिंह सरकारी कॉलेज में कुछ अज्ञात नौजवान, नामांकन भरने पहुंची कांग्रेस की एक महिला उम्मीदवार की फाइल छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद कांग्रेस वर्करों का गुस्सा भड़क गया। सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी जोगेश्वर सिंह गोराया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस उम्मीदवार महिंदर कौर आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं थी। इस दौरान एक अज्ञात युवक उनका नामांकन पत्र छीनकर फरार हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हल्का इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू की अगुवाई में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बिना वजह विवाद किया: वहीं आम आदमी पार्टी समर्थक भी मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी कारण विवाद खड़ा कर रहे हैं, जबकि वे लाइन तोड़कर जबरदस्ती नामांकन पत्र दाखिल करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार महिंदर कौर के पति रणजीत सिंह वढेरा ने बताया कि जब वे नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे तो पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनके नामांकन पत्र की फाइल छीन फरार हो गए।