Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आदेश, सरकारी फैसलों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दिल्ली में नीतियों के क्रियान्वयन पर जोर
नई दिल्ली: नई दिल्ली में रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सरकारी फैसलों का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों का लाभ समय पर जनता तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अधिकतम सरकारी बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाए ताकि ईंधन, समय और संसाधनों की बचत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी विभागों को बिजली की खपत कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने, कार्यालयों में ऊर्जा बचत के उपाय अपनाने तथा जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने वाहनों के ईंधन खर्च में कम से कम 20 प्रतिशत तक कमी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने ‘मेट्रो मंडे’ पहल को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सप्ताह में एक दिन अधिकतम मेट्रो तथा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ताकि आमजन के बीच सकारात्मक संदेश जाए। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ को भी प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन, आरोग्य मंदिर, फायर विभाग के कार्यालयों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े केंद्रों का नियमित दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके में नाले खुले न रहें और खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाया जाए ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन से संबंधित कार्यों में तेजी लाएं और लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।