Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction game
हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरु, कांग्रेसी-आप लीडर रहे गैरहाजिर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आदेश, सरकारी फैसलों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें New Delhi: ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल Ludhiana: सीबीएसई 12वीं के परिणाम में आनंद ट्यूटोरियल इंस्टीच्यूट का शानदार प्रदर्शन Ludhiana: पंजाब सरकार पेट्रोल - डीजल सहित जरूरी वस्तुओं पर वैट कम करके उदहारण पेश करे: पवन शर्मा हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरु, कांग्रेसी-आप लीडर रहे गैरहाजिर Panipat: इंडियन ऑयल ने ड्रेन नंबर 2 पर बने नव निर्मित ददलाना पुल का किया उद्घाटन ईंधन की कीमतें 3 बढ़ीं: चुनाव खत्म, पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़े Panipat: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी बनी जिला सचिवालय में आकर्षण का केंद्र बड़ा खुलासा: हज़ारों वकील फ़र्ज़ी: सीजेआई सूर्यकांत बोले, डिग्री की जाँच के लिए सीबीआई की ज़रूरत Panipat: मिठाई की दुकानों से नकदी चोरी करने वाले गिरोह के और दो आरोपी गिरफ्तार Panipat: रिफाइनरी प्रबंधन ने सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत स्कूली छात्राओं को 51 साईकिल की वितरित Faridabad: कार्य में लापरवाही पर दो एसडीओ और एक जेई को कारण बताओ नोटिस
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/15 मई। लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से आखिरकार शुक्रवार को फ्लाइट उड़नी शुरु हो गई। शुक्रवार सुबह 7.05 बजे दिल्ली से आई पहली फ्लाइट की हलवारा एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। जिसमें 120 यात्री दिल्ली से लुधियाना पहुंचे। वहीं 7:55 बजे फ्लाइट ने लुधियाना से दिल्ली के लिए 100 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। वहीं लुधियाना के कई कारोबारियों द्वारा इस फ्लाइट का आनंद लिया गया। दिल्ली से लुधियाना पहुंची फ्लाइट में कारोबारियों के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू, जिला प्रधान रजनीश धीमान, अनील सरीन, प्रवीन बांसल समेत कई लीडर सवार थे। वहीं आम जनता ने भी इस फ्लाइट में सफर किया। जिनकी और से उक्त सफर को काफी आरामदायक और आसान बताया गया। लेकिन इस एयरपोर्ट के निर्माण से लेकर फ्लाइट की उड़ान तक के कार्य में अहम योगदान डालने वाले पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा इस सफर का आनंद नहीं ले सके। बता दें कि एयरपोर्ट लुधियाना वासियों की पहली मांग थी। करीब 30 साल बाद यह मांग पूरी हो सकी। आप के लीडर रहे गैरहाजिर हैरानी की बात तो यह है कि शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी की और से इस एयरपोर्ट को अपनी कामयाबी बताते हुए क्रेडिट लिया जा रहा था। लेकिन जब पहली फ्लाइट लुधियाना पहुंची तो आम आदमी पार्टी का एक भी विधायक व नेता लोगों का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं था। जबकि यह एक मुख्य मौका था। लेकिन पार्टी लीडर उससे चुंक गए। अब शहरवासी लीडरों की गैरमौजूदगरी को अलग अलग नजरिए से देख रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि ईडी की कार्रवाई के बाद शायद अब आप लीडर हौंसला छोड़ रहे हैं। कांग्रेसी नींव पत्थर रखने के करते रहे दावे, अब हुए लापता वहीं कांग्रेस पार्टी की और से उक्त एयरपोर्ट का नींव पत्थर भी उनके सांसद अमर सिंह द्वारा रखने के दावे किए गए थे। वहीं समय समय पर पार्टी द्वारा एयरपोर्ट को लेकर क्रेडिट लेने का प्रयास किया गया था। लेकिन अब जब फ्लाइट कार्य शुरु हो गया तो एक भी कांग्रेसी वहां मौजूद नहीं दिखा। यहां तक कि फ्लाइट में भी सिर्फ भाजपा लीडर ही थे। शहर के एक विधायक ने राघव चड्‌ढा से गुपचुप की मुलाकात वहीं शहर में एक चर्चा जोरों पर हैं कि लुधियाना शहर के एक सीटिंग एमएलए की और से दिल्ली जाकर राज्यसभा सांसद और भाजपा न ता राघव चड्‌ढा के साथ मुलाकात की थी। चर्चा है कि उक्त लीडर भाजपा में शामिल होना चाहता था। लेकिन वहां मुलाकात के बावजूद उसे खाली हाथ ही वापिस आना पड़ा। बेशक यह मीटिंग गुपचुप तरीके से हुई थी, लेकिन इसका शोर सभी जगह पड़ चुका है। व्यापार में होगी बढ़ोतरी माइनॉरिटी कमीशन के मेंबर और कीमती ट्रेडर्ज के राजेश जैन बॉबी ने कहा कि लुधियाना से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरु करने से कारोबार जगत को काफी फायदा मिलेगा। जिसके चलते हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। इससे व्यापार में बढ़ोतरी होगी। स्टेट की आर्थिक व्यवस्था में होगा सुधार दाल बाजार मर्चेंट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी और हैप्पी खुराना गारमेंट्स के मालिक इकबाल सिंह लक्की खुराना ने कहा कि लुधियाना पंजाब की आर्थिक राजधानी है। जहां एयरपोर्ट समय की मांग थी। इससे उद्योग को बूस्ट मिलेगा और स्टेट की आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा। मुंबई के लिए भी शुरु हो फ्लाइट बी.के. हार्डवेयर के मालिक विकास गुप्ता ने कहा कि जैसे लुधियाना से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरु हुई है। उसी तरह लुधियाना से मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरु होनी चाहिए। जिससे व्यापारियों को काफी फायदा मिलेगा। आर्टिस्ट सीधे आ सकेगें लुधियाना डीजे भानू के मालिक भानू आहूजा ने कहा कि लुधियाना के साथ एयर कनेक्टिविटी न होने के कारण आर्टिस्ट, बॉलीवुड व हॉलीवुड स्टार्स को दिक्कत होती थी। जिसके चलते उन्हें पहले चंडीगढ़ और फिर दो घंटे का बाय रोड सफर कर आना पड़ता था। जिससे आर्टिस्ट गुरेज करते थे। लेकिन अब वे सीधे लुधियाना आ सकेगें।