Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Sonipat: एमडीयू की परीक्षाओं को लेकर समय सारिणी घोषित,15 मई से 30 जून तक चलेंगी ग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट परीक्षाएं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सोनीपत में परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी
सोनीपत: सोनीपत में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं 15 मई से 30 जून तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। जिलाधीश नेहा सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की परीक्षाएं 15 मई से 30 जून तक जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित होंगी, जिनमें प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, नकल, पेपर लीक तथा कानून व्यवस्था संबंधी समस्या को रोकने के उद्देश्यसे यह आदेश लागू किए गए हैं। आदेशों के तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त हथियार, लाठी, गंडासी, तलवार, चाकू आदि लेकर चलने पर भी रोक रहेगी। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित जेरॉक्स, फोटोकॉपी एवं फैक्स की दुकानों को संचालित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश ने कहा कि इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।