Uturn Time
Breaking
नगर कौंसिल मुल्लांपुर दाखा के सफाई सेवकों की हड़ताल 11वें दिन में शामिल CBSE 12वीं रिजल्ट में गुरु नानक पब्लिक स्कूल और पीस पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दोनों संस्थानों ने दर्ज किया 100% परिणाम पेट्रोल-डीजल और CNG हुए महंगे, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर; 3 रुपए की बढ़ोतरी लागू Jammu: कश्मीरी पंडितों के लिए अलग वर्गीकरण की उठी मांग, समुदाय की पहचान को लेकर चर्चा तेज NEET-UG परीक्षा अब ऑनलाइन होगी, 21 जून को रीएग्जाम; पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला पारदर्शी तरीके से करवाई जाएगी पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन : सीईओ अनिंदिता मित्रा पंजाब पुलिस ने 10 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान प्रदेश भर में 74,000 से अधिक दोपहिया वाहनों की की चेकिंग भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान; कहा, "हम पंजाब से नशे का कलंक मिटा देंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया Bhopal: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, पुणे-गोरखपुर के बीच रेल सेवा को मजबूती Shimla: हिमाचल में चुनाव प्रचार का समापन, पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत
Logo
Uturn Time
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किए। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और अभिभावकों में खुशी की लहर देखी गई। पेंड़ू-शहरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरु नानक पब्लिक स्कूल, मुल्लांपुर का 12वीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। मेडिकल स्ट्रीम में जैसमीन कौर बड़ैच ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गुरनूर कौर ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और आरूशी ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में अर्शदीप सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कशिश अरोड़ा ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा बबनजोत कौर ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम में जसकरणदीप कौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिम्मतवीर सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा जैसमीन कौर ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। आर्ट्स स्ट्रीम में शहिजाद कौर जौहल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि स्नेहदीप कौर और इंद्रजीत सिंह ने क्रमशः 86.2 और 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। वाइस प्रिंसिपल ज्योत्सना गुप्ता एवं अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी प्रकार दाखा-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पीस पब्लिक स्कूल, भनोहड़ का 12वीं कक्षा का परिणाम भी अत्यंत शानदार रहा। स्कूल प्रिंसिपल सी.के. यीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के विद्यार्थी अनीकेत कुमार सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। सिमरनजीत कौर ने 94 प्रतिशत, सुगम जैन ने 93.4 प्रतिशत, जशनप्रीत कौर ने 93 प्रतिशत, भव्यम मित्तल ने 92.2 प्रतिशत, नवनीत कौर ने 91.6 प्रतिशत तथा अवलीन कौर भट्ठल ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। पीस पब्लिक स्कूल के प्रबंधकीय चेयरमैन प्रो. एस.सी. जैन तथा डायरेक्टर ऊषा जैन ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।