Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Shimla: हिमाचल में चुनाव प्रचार का समापन, पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शुक्रवार दोपहर तीन बजे के बाद चुनावी शोर पूरी तरह थम जाएगा
शिमला: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसको लेकर प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम दिन दोनों दलों के नेताओं ने जनसभाएं, रोड शो और डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर मतदाताओं के बीच जोरदार प्रचार किया गया। चार नगर निगमों सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला के चुनाव इस बार दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा ने अपने बड़े नेताओं को प्रचार में उतारा है। इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक ताकत की परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सोलन शहर के गंज बाजार में जनसभा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और राज्य सरकार के मंत्री भी अलग-अलग इलाकों में उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव प्रचार में लगाया है। वहीं भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। अनुराग ठाकुर आज कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है और इसका असर चुनाव में दिखाई देगा। मतदान से एक दिन पहले 16 मई को उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर सकेंगे। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तीन बजे के बाद रैली, जुलूस, लाउडस्पीकर और सार्वजनिक चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। उम्मीदवार केवल व्यक्तिगत संपर्क अभियान चला सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे से ही ड्राई-डे भी लागू हो जाएगा। मतदान खत्म होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान शराब बेचने या परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।